सोहा अली खान ने नेहरू के साथ शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी की दुर्लभ तस्वीरें कीं साझा

अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने माता-पिता अभिनेत्री शर्मिला टैगोर व पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू संग दुर्लभ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे माता-पिता बनने से पहले वे भी बच्चे थे।" सोहा ने कहा कि उनके माता-पिता ने बड़े सपने देखे थे जो प्रतिभा और मेहनत से पूरे हुए।