तुम्हें हर चीज मिले: सोहा अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने दी बधाई
एक्ट्रेस सोहा अली खान 4 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनकी भाभी व अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और लिखा कि सोहा को दुनिया की हर अच्छी चीज मिले। फोटोज़ में सोहा फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।