सुज़लॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई और यह करीब 3% गिरकर ₹63.63 पर बंद हुआ। इसे लेकर बोनान्ज़ा के द्रुमिल विठलानी ने कहा कि शेयर को मौजूदा स्तरों पर रखा जा सकता है। आनंद राठी के जिगर पटेल ने कहा, "निकट भविष्य में...ट्रेडिंग रेंज ₹62-68 के बीच रह सकती है।"