inshorts

संगीत कभी नहीं रुकेगा: लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए प्रियंका चोपड़ा

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। प्रियंका ने लिखा, "संगीत कभी नहीं रुकेगा। ओम शांति लता जी।" उनके अलावा अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अजय देवगन, दीया मिर्ज़ा और बोनी कपूर जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।