दिग्गज संगीतकार साजन मिश्रा और पूरनचंद वडाली ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बकौल साजन, "यह दुखद समय है...जब पहली बार उनसे मिला उनकी आवाज़ मंदिर की घंटी की तरह थी...लगा जैसे बजती हुई घंटियां सुन रहा हूं।" वडाली ने कहा, "उनकी आवाज़ को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा...उनके जैसे लोग कभी नहीं मरते।"