संजय दत्त मुझसे कहते थे 'भाईजान शादी कर लो, ये बैचलरहुड सब बकवास बातें हैं': सलमान
अभिनेता सलमान खान ने बताया है कि ऐक्टर संजय दत्त उन्हें शादी के लिए मनाने की बहुत कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि संजय कहते थे कि पत्नी के होने पर वह आपसे दिन भर की बातें पूछती है और आपका खयाल रखती है। सलमान ने कहा, "संजू कहते थे 'भाईजान शादी कर लो, ये बैचलरहुड सब बकवास बातें हैं'।"