आर्यन की गिरफ्तारी संदिग्ध, लोग किसी के बच्चे के साथ ऐसा कैसे करते हैं: संजय गुप्ता

डायरेक्टर संजय गुप्ता ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी को 'संदिग्ध' बताया है। बकौल संजय, "उसके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिले...उसके खून में इसके कोई निशान नहीं मिले फिर भी वह 18 दिन से जेल में है...क्या इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के बच्चे नहीं हैं?...आप किसी और के बच्चे के साथ ऐसा कैसे करते हैं?"