inshorts

संजय राउत के परिवार से मिलने उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सोमवार को पार्टी सांसद संजय राउत के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे। दरअसल, ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में राउत को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले रविवार सुबह राउत के आवास पर पहुंचे ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और आवास की तलाशी ली थी।