शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र के विधानमंडल को 'चोर मंडल' बताते हुए कहा, "यह शिवसेना (शिंदे गुट) बनावटी है।" राउत के बयान को लेकर बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कहा, "विधायकों को चोर कहना राज्य का अपमान है।"