टीएमसी सांसद सांतनु सेन ने रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि यह बीजेपी की प्रतिशोध की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, "संसद के भीतर आप (बीजेपी नीत केंद्र) सांसद को निलंबित कराते हैं और बाहर विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।"