ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'एएनआई' को बताया है कि वह किसी फिल्म के लिए फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "वह अद्भुत हैं...मुझे उनकी फिल्में पसंद हैं।" वहीं, अनन्या ने ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ को-स्टार के रूप में काम करने की इच्छा जताई है।