संतों के प्रति थोड़ा उदार दृष्टिकोण रखने की ज़रूरत: कालीचरण की गिरफ्तारी पर विजयवर्गीय

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर सोमवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) में कहा कि लोगों को संतों के प्रति थोड़ा उदार दृष्टिकोण रखने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी को भी संतों के खिलाफ टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और उनके बारे में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।"