उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शनिवार को लेह में खादी से बने दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे के अनावरण का वीडियो शेयर कर कहा कि उनके रोंगटे खड़े हो गए। बकौल महिंद्रा, "एक सांकेतिक चीज़ से अति-उत्साहित होने के लिए माफी चाहूंगा...संदेश केवल सांकेतिक नहीं है: हमसे न टकराएं।" गौरतलब है कि तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है।