संपत्ति धोखाधड़ी के मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और उनका बेटा हुआ अरेस्ट
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली और उनके बेटे विश्वजीत सिंह को चंडीगढ़ में संपत्ति धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चीनी मूल की महिला शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज़ के ज़रिए अग्रीमेंट टू सेल तैयार किया जिसमें उन्होंने लिखा कि महिला ने उन्हें ₹28-लाख में मकान का टॉप फ्लोर बेच दिया है।