लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में ₹86 लाख लेकर फ्लैट न देने के आरोप में तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन ऐंड डेवलपमेंट लिमिटेड के सीएमडी अनिल तुलस्यानी, डायरेक्टर महेश तुलस्यानी और ब्रैंड ऐम्बैसडर गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने ब्रैंड ऐम्बैसडर गौरी से प्रभावित होकर सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में यह फ्लैट खरीदा था।