inshorts

संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर मार्च को स्थगित करने की घोषणा की

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर मार्च को स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं, गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बैठक में 2-3 बातों पर चर्चा हुई जिनमें एमएसपी की गारंटी, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और मृतक किसानों को मुआवज़ा देने की मांग प्रमुख हैं।