प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संविधान दिवस पर संसद परिसर के केंद्रीय कक्ष में कहा, "संविधान की भावना को चोट पहुंचती है...एक-एक धारा को चोट पहुंचती है जब राजनीतिक दल अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "जो राजनीतिक दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वह लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं?"