जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भारत के संविधान के ज़रिए कश्मीर उससे जुड़ा हुआ है लेकिन बीजेपी ने संविधान को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा, "भारत बीजेपी का नहीं है। जब तक आप (सरकार) कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करेंगे तब तक यहां कितने भी सैनिक भेजिए, आपको कोई बदलाव नहीं दिखेगा।"