केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दल हंगामे की प्रतिस्पर्धा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि जिन विपक्षी पार्टियों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही सदन की कार्यवाही को बाधित करने की मंशा बना रखी थी, वह आज नियमों, सिद्धांतों और परंपराओं का ज्ञान दे रही हैं।