सरकार ने 7-दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को संसद के पुस्तकालय भवन में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए। प्रहलाद जोशी ने बताया कि बैठक में 47 में से 31 पार्टियां शामिल हुईं।