अभिनेत्री व समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन सोमवार को राज्यसभा में नारकोटिक बिल पर चर्चा के दौरान भड़क गईं। बीजेपी सांसदों द्वारा बोलने से कथित तौर पर बाधित किए जाने पर उन्होंने कहा, "अगर आपका रवैया ऐसे ही चलता रहा तो…आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सर…आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का।"