सऊदी अरब के वादी-ए-जिन में सड़क पर ढलान की विपरीत दिशा में खुद चलने लगती हैं गाड़ियां
सऊदी अरब के मक्का व मदीना शहर के बीच स्थित एक घाटी की सड़क पर ढलान की विपरीत दिशा में गाड़ियां खुद चलने लगती हैं जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस घाटी को 'वादी-ए-जिन' या 'वादी-अल-बैदा' भी कहा जाता है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जगह एक तरह की मैग्नेटिक हिल है।