सऊदी अरब के डॉक्टर ने पटना में सीखी रोबोटिक हिप ऐंड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

सऊदी अरब के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अहमद अब्दुल्ला ने पटना (बिहार) के AIOR सुपरस्पेशिऐलिटी यूनिट में 3 सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप पूरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने रोबोटिक-असिस्टेड हिप ऐंड नी रिप्लेसमेंट और रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। फेलोशिप का मकसद चिकित्सा ज्ञान का अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान था।

Load More