सचिन ने की तारीफ तो हैरान रह गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- वह तो क्रिकेट के भगवान हैं
आरआर-एसआरएच एलिमिनेटर मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तारीफ पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर कोई जानता है कि वह क्रिकेट के भगवान हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि इतने महान खिलाड़ी ने हमारे बारे में लिखा है।"