अभिनेता-कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में उन्होंने देव की भूमिका निभाई है। पुनीत ने कहा, "नहीं-नहीं, यह सच नहीं है...'ब्रह्मास्त्र' का देव मैं नहीं हूं।" फिल्म में देव की केवल झलक दिखाई गई थी और चेहरे का खुलासा नहीं हुआ था।