सच बोलने वाले जेल में हैं, अपराधी खुला घूम रहे: आशीष मिश्रा की ज़मानत पर महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आशीष मिश्रा की ज़मानत पर कहा है कि 'गोडसे के भारत' में अपराधी खुलेआम घूमते हैं जबकि सच बोलने वाले जेल में हैं। बकौल महबूबा, "उमर खालिद, फहाद शाह, वहीद पारा और सिद्दीकी कप्पन झूठे आरोपों में जेल में बंद हैं...लेकिन एक मंत्री का बेटा कथित तौर पर किसानों को कुचलकर खुला घूम रहा है।"