टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने गर्भवती होने की अफवाहों को लेकर फोटोग्राफर्स से बातचीत के दौरान कहा, "सच में? मेरे जीवन के बारे में आप मुझे खुशखबरी दे रहे हैं, कमाल है!" गौरतलब है कि शोएब इब्राहिम और दीपिका ने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में साथ में काम किया था और दोनों की शादी 2018 में हुई थी।