सच्ची साझेदारी होने पर शादी खूबसूरत हो सकती है: मलाला यूसुफज़ई से सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मलाला यूसुफज़ई को निकाह की बधाई देते हुए लिखा, "सच्ची साझेदारी होने पर शादी खूबसूरत हो सकती है।" गौरतलब है, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने मंगलवार को ट्विटर पर निकाह समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने ब्रिटेन के बर्मिंघम में असर मलिक से शादी कर ली।