अभिनेता रजनीकांत की एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है जिसमें वह सड़क किनारे खड़े होकर पत्तल पर खाने खाते दिख रहे हैं। वह शनिवार को ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम गए थे। ऋषिकेश में उन्होंने गंगा तट पर ध्यान किया और गंगा आरती में भी शामिल हुए। उनकी तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट किया, "सुपरस्टार और सिंपल स्टार।"