सड़क किनारे मिला नीला अंडा, उठाकर घर ले आया कपल; 50 दिनों बाद फूटने पर निकला एमु
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के पास पार्क में वॉक पर एक युवा कपल को सड़क किनारे झाड़ियों में एक चमकदार नीला अंडा पड़ा मिला जिसके बाद वे उसे उठाकर घर ले आए और उसे सेने का फैसला किया। 50 दिनों के इंतज़ार के बाद आखिरकार एमु पक्षी निकला और अब यह बढ़कर 2 फीट लंबा हो गया है।