हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उनकी निगरानी न्यूरोसर्जरी व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ कर रहे हैं। गौरतलब है, मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई पंजाबी कलाकारों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।