सड़क पर लोगों से उनकी जींस खरीदने के लिए पूछता था: 'रंगीला' में टपोरी लुक को लेकर आमिर
अभिनेता आमिर खान ने फिल्म 'रंगीला' में अपने लुक को लेकर बताया है, "मैं ऐसे कपड़े पहनना चाहता था जो इस्तेमाल हो चुके हों क्योंकि फिल्म में मेरा टपोरी का किरदार है।" उन्होंने कहा, "मैं सड़क पर किसी से मिलता...या किसी को जींस पहने देखता...तो उनसे कहता था 'क्या मैं इसे खरीद सकता हूं?' और मैं उनसे खरीद लेता था।"