सड़क हादसे में बहनोई की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी ने शूटिंग से लिया ब्रेक: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने बहनोई की सड़क हादसे में मौत के बाद शूटिंग से ब्रेक ले लिया है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि अप्रैल में झारखंड में हुए इस सड़क हादसे में पंकज की बहन भी घायल हुई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के वक्त पंकज अपने गांव में थे।