'सतलुज' का भी वही हाल हुआ जो जसवंत सिंह खालरा के साथ हुआ था: दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लैटफॉर्म से हटाए जाने पर कहा है, "सतलुज का भी वही हाल हुआ जो जसवंत सिंह खालरा के साथ हुआ था।" दिलजीत ने कहा, "मुझे लग रहा था कि सोमवार को जब दफ्तर खुलेंगे तब यह फिल्म बैन की जाएगी लेकिन रविवार शाम को ही हो जाएगी इसका मुझे कोई आइडिया नहीं था।"