सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा कि है 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वह किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक किसान के परिजन को ₹25 लाख देंगे। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, "किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वह 'अन्य' के जीवन के लिए 'अन्न' उगाता है।"