inshorts

सत्ता में आए तो गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन, घी और सरसों का तेल देंगे: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो 5 साल तक गरीबों को मुफ्त राशन और स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए एक किलोग्राम घी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "जब तक सपा की सरकार रहेगी...हम गरीबों को राशन देंगे...इसके साथ ही हम सरसों का तेल और एक साल में दो सिलिंडर भी देंगे।"