सत्ता में आते ही सबसे पहले गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की स्थाई राजधानी: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह उत्तराखंड में सत्ता में आते ही सबसे पहले गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी घोषित करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 40+ सीटें जीतकर राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। बकौल प्रवक्ता, कांग्रेस सरकार चारधाम देवस्थानम अधिनियम को भी रद्द करेगी।