inshorts

सत्ता में आने के सिर्फ 10 माह में पंजाब के युवाओं को 26,000 सरकारी नौकरियां दीं: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के सिर्फ 10 महीने के भीतर 26,074 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने पिछले साल राज्य में चुनाव के दौरान लोगों से वादे किए थे, वहीं 'आप' ने उन वादों को पूरा करने की गारंटी दी थी।