सत्यमेव जयते: ड्रग्स केस में आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज होने पर जांच अधिकारी

विशेष एनडीपीएस कोर्ट द्वारा मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य आरोपियों को ज़मानत देने से इनकार करने पर एनसीबी के ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सत्यमेव जयते।" एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन और एक अभिनेत्री की चैट पेश कर कहा था कि वह ड्रग से संबंधित थी।