तमन्ना भाटिया ने एक इवेंट में सद्गुरु जग्गी वासुदेव से सवाल किया कि लोग बढ़ती उम्र और समय के साथ आने वाले बदलावों को क्यों नहीं स्वीकारते? इसपर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है ऐसा पिछले कुछ समय में होना शुरू हुआ है...हमने वेस्टर्न आइडियाज को एडॉप्ट किया है जिसमें पूरी सभ्यता हारमोन्स के बल पर चलती है...जिसका मानना है कि युवावस्था जीवन का सबसे सार्थक...काल है।"