लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को लेकर संबोधन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने ब्राज़ीली महिला की तस्वीर दिखाई जिसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रोक लगा दी। राहुल ने कहा, "यह महिला 22 बार हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में दिखाई दी।" उन्होंने कहा, "वोट चोरी सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य है।"