ऐक्टर सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या' के कुछ सीन लीक हो गए हैं जिसमें वह खुद से 33 वर्ष छोटी ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल संग शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के लीक हुए अन्य वीडियो में सनी ऐक्ट्रेस के साथ बाइक वाला सीक्वेंस भी शूट करते दिखे। इससे पहले प्रज्ञा फिल्म 'डाकू महाराज' में दिखी थीं।