सनी देओल ने की 'रामायण' की तारीफ, बताया हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से बेहतर
अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फिल्म 'रामायण' को हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से बेहतर बताया। उन्होंने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए हर हिंदुस्तानी से इसे देखने की अपील की। सनी फिल्म के अगले भाग में हनुमान की का किरदार निभाएंगे। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई है।