ऐक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्म 'जाट' की सफलता के बाद फिल्म के सीक्वल 'जाट 2' की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'जाट 2' का पोस्टर शेयर कर लिखा, "जाट एक नए मिशन पर, जाट 2।" गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा किया जाएगा।