सनी लियोनी के साथ यह फिल्म कर पछताए थे असरानी, बताया था 'शर्मनाक'
दिवंगत अभिनेता गोवर्धन असरानी ने सनी लियोनी के साथ फिल्म 'मस्तीज़ादे' में काम करने को लेकर अफसोस जताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2016 में कहा था कि मुझे मस्तीज़ादे में काम करना पड़ा, जिससे मुझे शर्म आई। उन्होंने आगे कहा था कि मैंने कभी डबल मीनिंग डायलॉग नहीं बोले..यह मेरे लिए काफी शर्मनाक था।