सनातन धर्म में विश्वास करना शुरू कर दिया है, इसके बारे में काफी पढ़ता हूं: रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्होंने सनातन धर्म में बहुत विश्वास करना शुरू कर दिया है। रणबीर ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ सालों में इसके बारे में बहुत कुछ पढ़ना शुरू किया है। मैंने इस बारे में बहुत गहराई से जाना कि यह क्या है, इसके क्या प्रभाव हैं।"