सनी देओल बहुत मददगार हैं, कोई भी शिकायत होती है तो उनके पास जाती हूं: अमीषा

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर' के को-ऐक्टर सनी देओल को लेकर कहा है, "वह सेट पर...बेहद मददगार और सपोर्टिव हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हर बार जब भी...मुझे कोई शिकायत होती है...मैं उनके पास ही जाती हूं।" वहीं, इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग को लेकर उन्होंने बताया, "निर्देशक (अनिल शर्मा) के साथ काम करके भी बहुत खुश हूं।"