inshorts

सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत हुई। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव बताया लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि चर्चा जारी है। बकौल रामगोपाल, अगली दो बैठकों में अंतिम फैसला हो सकता है।