उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा, "कांवड़ यात्रा में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा, "सभी जानते हैं कि विपक्षी दलों, खासकर सपा के कुछ गुंडे दूसरों को बदनाम करने के लिए कांवड़ियों के भेष में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं...किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"