मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में सपा की हार पर यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है, "सपा की गुंडागर्दी हारी है।" उन्होंने कहा, "यह तो अभी शुरुआत है, 2027 के यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बन जाएगी।" गौरतलब है, इस सीट से बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,000+ मतों से हराया है।